*दिलावरपुर काली ताजिया रोड की जर्जर हालत से हादसे, वार्ड-25 के भावी पार्षद इरफी हाशमी ने जिला प्रशासन से की निर्माण की मांग*
*जिलाधिकारी निखिल धनराज से जताया भरोसा, नहीं तो धरना-आंदोलन की चेतावनी*
*मुंगेर।* युवा समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 25 के भावी वार्ड पार्षद *इरफी हाशमी* ने सामाजिक कार्यकर्ता *आमिर भाई* के माध्यम से जिला प्रशासन से *काली ताजिया दिलावरपुर रोड* के निर्माण की मांग की है।
इरफी हाशमी ने कहा कि रोड की स्थिति इतनी जर्जर है कि रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जिलाधिकारी महोदय *श्री निखिल धनराज जी* पर पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह मुंगेर के हर चौक-चौराहों पर बेहतरीन रोड बना है, उसी तरह दिलावरपुर का यह ऐतिहासिक और पुराना काली ताजिया रोड भी बनेगा। इसी रोड में पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री *डॉ. मुनाजिर हसन* का आवास भी है।
उन्होंने कहा कि यह रोड मुख्य शहर को जोड़ता है और दुर्गा पूजा एवं अन्य अवसरों पर जब यातायात बाधित होता है तो यही मुख्य मार्ग से लोग आवाजाही करते हैं, इसलिए रोड निर्माण जल्द से जल्द हो।
रोड निर्माण नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन करने की बात इरफी हाशमी ने कही है।
इस मांग का कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुरजोर समर्थन किया है, जिसमें *फैसल खान, एजाज अहमद, मोहम्मद सलमान खान, मोहम्मद आफताब आलम* इत्यादि ने इरफी हाशमी को भरपूर समर्थन दिया है।

0 टिप्पणियाँ